DSSSB Vacancy 2025: दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षकों के 5,346 पदों पर आवेदन शुरू, 7 नवंबर तक करें अप्लाई
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने विभिन्न विषयों में 5,346 शिक्षकों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. उम्मीदवार 7 नवंबर 2025 तक dsssb.delhi.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

नौकरी जी तलाश कर रहे लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने राजधानी के विभिन्न सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के 5,346 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 7 नवंबर 2025 तक आवेदन कर सकते हैं. चयनित उम्मीदवारों को वेतन मैट्रिक्स के पे लेवल-7 के अंतर्गत ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा.