लेटेस्ट न्यूज़

भारतीय रेलवे में ग्रेजुएट उम्मीदवारों के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, RRB ने 5810 पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानिए फुल डिटेल्स

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन शुरू कर दिए हैं. इस भर्ती के तहत 5,810 पदों पर नियुक्तियां होंगी. उम्मीदवार 21 अक्टूबर से 20 नवंबर 2025 तक rrbapply.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

भारतीय रेलवे में नौकरी का सपना देखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है. उम्मीदवार 21 अक्टूबर 2025 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन जमा करने की लास्ट डेट 20 नवंबर 2025 तय की गई है, जबकि आवेदन शुल्क 22 नवंबर 2025 तक जमा किया जा सकता है.