UPTak Baithak Logo

POWERGRID में ऑफिसर ट्रेनी के 20 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी, 5 नवंबर तक करें आवेदन

पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने ऑफिसर ट्रेनी (फाइनेंस और कंपनी सेक्रेटरी) के 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार 5 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

POWERGRID Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है. पावर ग्रिड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (POWERGRID) ने ऑफिसर ट्रेनी (Officer Trainee) के कुल 20 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत ऑफिसर ट्रेनी (फाइनेंस) के लिए 19 पद, जबकि ऑफिसर ट्रेनी (कंपनी सेक्रेटरी) के लिए 1 पद आरक्षित किया गया है. इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी POWERGRID की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.