लैंबॉर्गिनी से रौंदने वाले केस में अरेस्ट हुआ शिवम मिश्रा तो लंगड़ाते हुए इस हाल में दिखा
कानपुर में लक्जरी कार ने कई लोगों को टक्कर मारी थी. इस मामले में आरोपी शिवम मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शिवम मिश्रा लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है.
ADVERTISEMENT
Kanpur lamborghini Accident Update: कानपुर के रेव-3 मॉल के पास एक लक्जरी लैंबॉर्गिनी ने कई लोगों को रौंद दिया था. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें कई लोग गाड़ी के नीचे आ गए थे और घायल हुए थे. पुलिस ने इस घटना के आरोपी शिवम मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है. इस दौरान की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें शिवम मिश्रा लंगड़ाते हुए नजर आ रहा है. सामने आई तस्वीर में शिवम मिश्रा पुलिस के कंधे पर झुलते हुए चल रहा है.