लेटेस्ट न्यूज़

RSS मुखिया मोहन भागवत की खूब तारीफ करने लगे बरेली के मौलाना शहाबुद्दीन, ये सब कहा

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के हालिया बयान को मुस्लिम जमात के अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी का समर्थन मिला है. मौलाना ने उनके विचारों को सकारात्मक बताते हुए कहा कि ये देश में हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे को बढ़ावा देंगे.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का हालिया भाषण और लेख इन दिनों राजनीतिक और सामाजिक हलकों में चर्चा का विषय बने हुए हैं. जहां कई मुस्लिम संगठनों ने उनके बयानों की आलोचना की है, वहीं जानी-मानी इस्लामिक शख्सियत और मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने मोहन भागवत के बयानों का समर्थन किया है. आपको बता दें कि उन्होंने कहा कि यह बातें समाज को जोड़ने वाली और देश की एकता को मजबूत करने वाली हैं.