लेटेस्ट न्यूज़

हापुड़ में 14 साल की नाबालिग लड़की संग मदरसे का मौलाना करता था गंदा काम, बना लिए थे अश्लील वीडियो

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में मदरसे के मौलाना पर 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और ब्लैकमेल का आरोप लगा है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

UP News: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक बेहद शर्मनाक और घिनौनी वारदात सामने आई है. यहां एक मदरसे में पढ़ने वाली 14 वर्षीय नाबालिग छात्रा से मदरसे के ही मौलाना पर रेप का आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मौलाना ने छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए उसका यौन शोषण किया, और मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी.