लेटेस्ट न्यूज़

2 बच्चों का बाप था आलम... लड़की को फंसाने के लिए बना प्रेम सिंह, लंबे समय तक किया शारीरिक शोषण फिर ये हुआ 

Bareilly News: बरेली में एक बार फिर लव जिहाद का मामला सामने आया है. एक युवक ने अपना नाम 'प्रेम सिंह' बताकर युवती को फंसाया और उसका शारीरिक शोषण किया. जानें कैसे यह शादीशुदा और दो बच्चों का पिता आलम निकला.

ADVERTISEMENT

(सांकेतिक तस्वीर)
(सांकेतिक तस्वीर)
social share
Google CTA

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक बार फिर 'लव जिहाद' का सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां के थाना इज्जतनगर क्षेत्र में एक युवती को शादी का झांसा देकर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया गया. पीड़िता का आरोप है कि युवक ने अपनी पहचान और धर्म छिपाकर पहले उससे दोस्ती की, फिर भरोसे में लेकर उसे धोखा दिया. जब उसकी सच्चाई सामने आई तो उसने धमकी देनी शुरू कर दी. फिलहाल, युवती की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.