स्पोर्ट्स कोटे से कॉन्स्टेबल (GD) के 391 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास युवा 4 नवंबर तक करें अप्लाई
बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने स्पोर्ट्स कोटा के तहत कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 391 पदों पर भर्ती निकाली है. इच्छुक उम्मीदवार 4 नवंबर 2025 तक rectt.bsf.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.
ADVERTISEMENT

बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) ने खेल प्रतिभा रखने वाले युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान किया है. बीएसएफ की ओर से कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के पदों पर स्पोर्ट्स कोटा के तहत भर्ती निकाली गई है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाकर 4 नवंबर 2025 रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 391 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.