लेटेस्ट न्यूज़

AIIMS राजकोट में प्रोफेसर बनने का मौका... फैकल्टी के 107 पदों पर निकली भर्ती, लाखों में मिलेगी सैलरी

एम्स राजकोट ने प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 107 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
google news

AIIMS Rajkot Recruitment:अगर आप मेडिकल क्षेत्र में अपने करियर को नई ऊंचाइयों पर ले जाना चाहते हैं और प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), राजकोट में नौकरी पाने का सपना देख रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है. AIIMS राजकोट ने फैकल्टी के विभिन्न पदों पर सीधी भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दीया है. आपको बता दें कि इस भर्ती के तहत प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 107 पद भरे जाएंगे. योग्य उम्मीदवार एम्स राजकोट की आधिकारिक वेबसाइट aiimsrajkot.edu.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.