AIIMS में 2300 पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन, जानें इसकी पूरी डिटेल
AIIMS ने नॉन-फैकल्टी ग्रुप B और C पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. 2300 से अधिक पदों पर आवेदन की प्रक्रिया 12 जुलाई से शुरू हो चुकी है और 31 जुलाई 2025 तक चलेगी. चयन CBT और स्किल टेस्ट के आधार पर होगा.
ADVERTISEMENT

AIIMS Recruitment 2025: मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी करना चाहते हैं तो आपके लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. आपको बता दें कि ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के नॉन-फैकल्टी पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां निकाली हैं. इस भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार AIIMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 31 जुलाई 2025 (शाम 5:00 बजे) तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती की सबसे ख़ास बात यह है कि इसके लिए 10वीं पास से लेकर MSc तक कोई भी उम्मीदवार अप्लाई कर सकता है.