दिल्ली जल बोर्ड में निकली भर्तियां, 39,100 रुपये तक है सैलरी, ऐसे करें अप्लाई
दिल्ली जल बोर्ड दिल्ली सरकार की एक एजेंसी है, जो राजधानी में पेयजल आपूर्ति और सीवेज प्रबंधन की जिम्मेदारी निभाती है. इसका उद्देश्य साफ पानी की उपलब्धता और जल संरक्षण को सुनिश्चित करना है.
ADVERTISEMENT

Delhi Jal Board Recruitment: सरकारी नौकरी की खोज में जुटे युवाओं के लिए एक बेहद ख़ास मौका सामने आया है. आपको बता दें कि दिल्ली जल बोर्ड ने ज्वाइंट डायरेक्टर, डिप्टी डायरेक्टर और असिस्टेंट अकाउंट ऑफिसर सहित कई पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी दिल्ली जल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 15 अगस्त 2025 तक आवेदन कर सकते हैं.