UPPSC Recruitment: 7 साल बाद यूपी में एलटी ग्रेड शिक्षकों के 7466 पदों पर निकली भर्ती, 28 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
उत्तर प्रदेश में सात साल बाद फिर से एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती शुरू हो रही है. यूपीपीएससी द्वारा कुल 7,466 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. ऑनलाइन आवेदन 28 जुलाई 2025 से शुरू होंगे.
ADVERTISEMENT

UPPSC LT Grade Recruitment: उत्तर प्रदेश में लंबे समय से सरकारी शिक्षक बनने की राह देख रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है. बता दें कि उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को सात साल बाद दोबारा शुरू कर दिया है. इस बार कुल 7,466 पदों पर भर्ती की जाएगी. आयोग ने जानकारी दी है कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 28 जुलाई 2025 से शुरू होगी. यह भर्ती प्रदेश के शिक्षा तंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, क्योंकि लंबे समय से हजारों पद रिक्त चल रहे हैं. इसके अलावा इस भर्ती की खास बात यह है कि पुरुष, महिला और दिव्यांगजन वर्ग के लिए अलग-अलग पद आरक्षित किए गए हैं.