SIDBI में इतने पदों पर निकली भर्ती, 1.15 लाख रुपये तक मिल सकती है मंथली सैलरी, जानिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?
सिडबी ने ग्रेड A और B ऑफिसर पदों पर 76 वैकेंसी के लिए भर्ती शुरू की है. आवेदन 14 जुलाई से 11 अगस्त 2025 तक IBPS वेबसाइट पर करें. यह बैंकिंग करियर का अच्छा मौका है.
ADVERTISEMENT

SIDBI Recruitment 2025: अगर आप सरकारी बैंक में अच्छी नौकरी की तलाश कर रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार मौका सामने आया है. भारत सरकार के अधीन कार्यरत भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (SIDBI) ने साल 2025 के लिए ग्रेड A और ग्रेड B ऑफिसर पदों पर भर्ती की घोषणा की है. यह भर्ती देशभर के उन युवाओं के लिए एक बड़ा अवसर है जो बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाना चाहते हैं. इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 से आवेदन कर सकते हैं. बता दें कि आवेदन की लास्ट डेट 11 अगस्त 2025 तय की गई है.