लेटेस्ट न्यूज़

बहराइच में मरा मिला भेड़िया, क्या ये वही Wolf है जो खा रहा था इंसानों को? जानिए अबतक क्या पता चला

बहराइच के कैसरगंज में दहशत फैलाने वाला भेड़िया मृत अवस्था में मिला। क्या यह वही नरभक्षी Wolf है? 4 मौतों के बाद मरे इस भेड़िए को लेकर DFO ने अबतक दी ये जानकारी.

ADVERTISEMENT

बहराइच में फिर बढ़ा भेडियों का आतंक. (Photo: Representational )
बहराइच में फिर बढ़ा भेडियों का आतंक. (Photo: Representational )
social share
google news

उत्तर प्रदेश के बहराइच के कैसरगंज में एक भेड़िया वन विभाग की टीम को मृत अवस्था मे मिला है. आपको बता दें कि कई दिनों से बहराइच के कैसरगंज के मझारा तौकली इलाके में जंगली जानवरों का आतंक फैला हुआ है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी मझारा तौकली पहुचकर पीड़ितों का हाल जाना था और अधिकारियों को जल्द से जल्द इलाके को भेड़ियों की दहशत से निजात दिलाने के निर्देश दिए थे. इस बीच भेड़िए की लाश मिली, तो ऐसा माना जा रहा है कि शायद ये वही नरभक्षी है, जो लोगों को निशाना बना रहा है.