हम बलिया के, भगवान की शरण में मना रहे खुशी... IAS टॉप करने वाली शक्ति दुबे की मां प्रेमा की खुशी देखिए
UPSC 2024 की टॉपर शक्ति दुबे की मां प्रेमा दुबे ने बेटी की सफलता पर कहा कि यह सब 'महादेव' की कृपा है. जानिए बलिया से प्रयागराज तक शक्ति की संघर्ष भरी कहानी और उनकी मां की भावुक प्रतिक्रिया.
ADVERTISEMENT

Shakti Dubey UPSC Topper
UPSC Topper Shakti Dubey Success Story: देश की सबसे कठिन मानी जाने वाली सिविल सेवा परीक्षा (UPSC) को टॉप कर लेने वाली शक्ति दुबे इस वक्त हर किसी की जुबां पर हैं. उनके घर में जश्न का माहौल है, और सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर तारीफों की बाढ़ सी आ गई है. प्रयागराज की रहने वाली शक्ति दुबे ने इस बार UPSC टॉप कर देशभर में पहला स्थान हासिल किया है. लेकिन उनकी इस कामयाबी से सबसे ज्यादा खुशी अगर किसी को है, तो वो हैं उनकी मां प्रेमा दुबे.