लेटेस्ट न्यूज़

UP Weather Update: यूपी में 30 जनवरी को पलट जाएगा मौसम... इन जिलों में जारी की गई चेतावनी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के बाद अब कोहरे का सितम शुरू हो गया है. मौसम विभाग ने सहारनपुर, बरेली और मेरठ समेत 22 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए जीरो विजिबिलिटी की चेतावनी दी है. वहीं 1 फरवरी से सक्रिय हो रहे नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण नोएडा, गाजियाबाद और आगरा में फिर से बारिश के आसार हैं.

ADVERTISEMENT

UP Weather Update
UP Weather Update
social share
google news

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट लिया है. बारिश और ओलावृष्टि के बाद प्रदेश के 22 जिलों में कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. कोहरे का ये प्रकोप शनिवार को भी जारी रहने का अनुमान है. हालांकि एक फरवरी से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके नोएडा, गाजियाबाद और आगरा समेत कई जिलों में बारिश हो सकती है. ऐसे में प्रशासन ने लोगों को हाईवे पर सफर करने से बचने और वाहन चलाते समय बेहद सावधानी बरतने की सलाह दी है.