लेटेस्ट न्यूज़

गाजियाबाद का नितिन कुमार सड़क पर तड़पता मिला तो खुली पत्नी मुस्कान अली के पिता मेहरुदीन और चाचा वाली सनसनीखेज कहानी

UP News: यूपी के गाजियाबाद में नितिन सड़क पर तड़पता मिला. पुलिस उसे लेकर अस्पताल पहुंची. मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिर पता चला की नितिन ने 1 साल पहले मुस्लिम प्रेमिका मुस्कान अली के साथ लव मैरिज की थी.

ADVERTISEMENT

Ghaziabad, Ghaziabad news, Ghaziabad viral news, Ghaziabad Loni Murder Case, Nitin Kumar Muskan Marriage Dispute,  Ghaziabad Nitin Kumar Murder Case, Communal Tension in Ghaziabad
UP News
social share
google news

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में रहने वाले नितिन कुमार ने 1 साल पहले मुस्लिम युवती मुस्कान अली से लव मैरिज की थी. युवती ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर नितिन का हाथ थामा था. दोनों ने मंदिर में शादी की और फिर साथ रहने लगे. मगर अब नितिन को इस शादी की कीमत चुकानी पड़ गई है. नितिन को लगा कि अब शायद ससुराल वाले शादी के लिए मान गए होंगे. मगर उसे ये नहीं पता था कि ससुराल वाले सिर्फ एक मौके की तलाश में बैठे हैं और उनके मन में खूनी साजिश चल रही है.