IAS टॉपर प्रयागराज की शक्ति दुबे से मॉक इंटरव्यू में पूछे गए थे कौन-कौन से सवाल? उनका जवाब देखिए
Shakti Dubey UPSC Topper: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सिविल सेवा परीक्षा में प्रयागराज की शक्ति दुबे ने सफलता प्राप्त ही है. उन्होंने IAS की परीक्षा टॉप कर ली है. अब जानिए कि मॉक इंटरव्यू में उनसे कौन-कौन से सवाल पूछे गए थे?
ADVERTISEMENT

upsc topper shakti dubey (Credit: Chahal Academy Youtube Channel)
Shakti Dubey UPSC Topper: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की शक्ति दुबे ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सर्वाधिक प्रतिष्ठित सिविल सेवा को टॉप किया है. शक्ति दुबे को देशभर में नंबर एक रैंक मिली है. शक्ति दुबे ने अपना ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से और पोस्ट ग्रैजुएशन बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (बीएचयू) से किया है. इस बीच शक्ति दुबे के बारे में तमाम लोग इंटरनेट पर सर्च कर रहे हैं. इसी बीच चहल एकेडमी ने शक्ति दुबे का एक मॉक इंटरव्यू अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. आइए आपको बताते हैं कि इस मॉक इंटरव्यू में शक्ति दुबे से क्या सवाल पूछे गए थे और उन्होंने उनका क्या जवाब दिया.