लेटेस्ट न्यूज़

प्रयागराज की शक्ति दुबे ने IAS की परीक्षा को किया टॉप, जानिए उनकी पूरी कहानी

UPSC CSE 2024 के अंतिम परिणाम जारी हो गए हैं. प्रयागराज की शक्ति दुबे ने टॉप कर इतिहास रच दिया है. जानिए उनकी मेहनत, संघर्ष और सफलता की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

UPSC Topper Shakti Dubey
UPSC Topper Shakti Dubey (Credit: Chahal Academy Youtube Channel))
social share
google news

UPSC Topper Shakti Dubey Success Story: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने आज यानी 22 अप्रैल को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2024 के अंतिम परिणाम घोषित कर दिए हैं. आपको बता दें कि प्रयागराज की शक्ति दुबे ने इस परीक्षा को टॉप किया है. शक्ति दुबे ने अपने मॉक इंटरव्यू में बताया है कि उन्होंने स्कूली पढ़ाई लिखाई प्रयागराज से की है. इसके अलावा, उन्होंने ग्रैजुएशन इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से की है. वहीं, उन्होंने बीएचयू से साल 2018 में बायोकेमिस्ट्री में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है. शक्ति दुबे ने बताया कि वह साल 2018 से तैयारी कर रही थीं. जानकारी मिली है कि शक्ति दुबे ने राजनीति विज्ञान और इंटरनेशनल रिलेशंस को ऑप्शनल सब्जेक्ट में रखा था.