Monsoon Rain: यूपी में 18 जुलाई को होगी मॉनसूनी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में 18 जुलाई से मॉनसून रफ्तार पकड़ेगा. मौसम विभाग ने पूर्वी यूपी के बलिया, गोरखपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश और पूरे प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी कर सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Update
Monsoon Rain: उत्तर प्रदेश में भीषण उमस और गर्मी झेल रहे लोगों के लिए राहत भरी खबर है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक 18 जुलाई से प्रदेश में मॉनसून की सक्रियता बढ़ने वाली है. ऐसे में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बौछारें पड़ेंगी. वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है.
