UP Police SI Result 2026: हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बदला भर्ती बोर्ड का फैसला? 22 जुलाई को जारी होगा स्कोर कार्ड!
ADVERTISEMENT
UP Police SI Result 2026: यूपी पुलिस SI भर्ती 2026 में स्कोर कार्ड को लेकर नया अपडेट सामने आया है. भर्ती बोर्ड ने 22 जुलाई को नॉर्मलाइज्ड स्कोर कार्ड जारी करने का ऐलान किया है, जबकि इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में मामले की अगली सुनवाई भी होनी है.
UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस उपनिरीक्षक (UP Police SI/दरोगा) भर्ती 2026 को लेकर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है. भर्ती बोर्ड ने मेरिट लिस्ट जारी करने के साथ ही घोषणा की है कि अभ्यर्थियों के नॉर्मलाइज्ड स्कोर कार्ड 22 जुलाई को जारी किए जाएंगे. इसी दिन इलाहाबाद हाईकोर्ट में इस मामले की अगली सुनवाई भी तय है. इस घटनाक्रम के बाद भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता को लेकर नई बहस शुरू हो गई है.
