9वीं में देखा सपना, 11 घंटे की म्यूजिक प्लेलिस्ट और दादाजी का भरोसा! NEET में रैंक-7 लाने वाले वाराणसी के आर्यन दुबे की सक्सेस स्टोरी
Neet 7th Rank Aryan Dubey Suceess Story: NEET UG 2026 में ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल करने वाले वाराणसी के आर्यन दुबे ने 710 अंक हासिल किए. जानिए उनकी तैयारी की रणनीति, डॉक्टर बनने की प्रेरणा, परिवार का योगदान, कॉन्सेप्ट आधारित पढ़ाई और सफलता का खास मंत्र.
ADVERTISEMENT

NEET 7th Rank Aryan Dubey Success Story
Neet 7th Rank Aryan Dubey Suceess Story: जब आप किसी चीज के लिए अपनी सुख-सुविधाओं को सैक्रिफाइस करते हैं और उसका रिजल्ट इतना खूबसूरत हो तो वो सारी मेहनत सार्थक हो जाती है... यह कहना है उत्तर प्रदेश के वाराणसी के रहने वाली आर्यन दुबे का. आर्यन ने NEET UG 2026 की परीक्षा में 99.99965 परसेंटाइल के साथ 720 में से 710 अंक स्कोर किए हैं. खबर में आगे जानिए आर्यन ने किस स्ट्रैटजी के साथ इस एग्जाम क्वालिफाई किया. साथ ही उनकी फैमिली में सबसे बड़ा सपोर्ट और इंस्पिरेशन कौन था.
