लेटेस्ट न्यूज़

Raebareli News: रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी

Raebareli Central Bar Election News: रायबरेली सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई हैं. आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है. पहले दिन 65 प्रत्याशियों ने विभिन्न पदों के लिए पर्चे खरीदे. कचहरी परिसर में चेंबर-टू-चेंबर जनसंपर्क और चुनावी चर्चाओं का माहौल गर्म है. नामांकन के बाद प्रचार और तेज होने की संभावना है.

ADVERTISEMENT

रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी
रायबरेली सेंट्रल बार चुनाव, आज से नामांकन, कचहरी में तेज हुई चुनावी सरगर्मी
social share
Google CTA

Raebareli Central Bar Election News: अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी संस्था सेंट्रल बार एसोसिएशन के चुनाव को लेकर कचहरी परिसर में सियासी पारा चढ़ने लगा है. चुनावी समर में उतरने वाले दिग्गज चेहरों की दस्तक से कचहरी में गहमागहमी का माहौल है. गुरुवार को एल्डर कमेटी की देखरेख में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू हुई, जिसमें अध्यक्ष और महामंत्री समेत विभिन्न पदों के लिए भारी संख्या में प्रत्याशियों ने पर्चे खरीदे. शुक्रवार से नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू होगी, जो दो दिनों तक चलेगी.