देखते ही देखते ताश के पत्तों की तरह गिरा 2 मंजिला मकान, कैमरे में कैद हुआ ग्रेटर नोएडा का खौफनाक हादसा!
ADVERTISEMENT
Greater Noida Viral Video: सूरजपुर के तिलपता गांव में नाले की खुदाई के दौरान जमीन धंसने से एक मकान और निर्माणाधीन दो मंजिला बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर इलाके से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें देखते ही देखते एक मकान ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरता नजर आ रहा है. यह घटना तिलपता गांव की बताई जा रही है, जहां नाले के चौड़ीकरण के लिए चल रही खुदाई के दौरान जमीन धंस गई और इसकी चपेट में एक निर्माणाधीन मकान और दुकान आ गई.
