लेटेस्ट न्यूज़

Fatehpur News: सऊदी से लौटे बेटे की संदिग्ध मौत, पिता ने उठाई कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने की मांग, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार

Fatehpur Crime News: सऊदी अरब से लौटे युवक की संदिग्ध मौत ने नया मोड़ ले लिया है. बुजुर्ग पिता ने बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने और निष्पक्ष जांच की मांग की है. उन्होंने डीएम-एसपी से न्याय दिलाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है.

ADVERTISEMENT

 सऊदी से लौटे बेटे की संदिग्ध मौत, पिता ने उठाई कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने की मांग, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
सऊदी से लौटे बेटे की संदिग्ध मौत, पिता ने उठाई कब्र खोदकर पोस्टमार्टम कराने की मांग, डीएम-एसपी से लगाई न्याय की गुहार
social share
Google CTA

Fatehpur Crime News: जनपद फतेहपुर में एक बुजुर्ग पिता अपने बेटे की संदिग्ध मौत के मामले में न्याय की गुहार लगाते हुए दर-दर भटकने को मजबूर है. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे की हत्या कर दी गई और बिना उसकी सहमति के शव को जल्दबाजी में दफना दिया गया. अब वह कब्र से शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है.