लेटेस्ट न्यूज़

सोनम वांगचुक के अनशन के बीच जंतर-मंतर पहुंचीं डिंपल यादव, सपा के समर्थन से बढ़ी सियासी हलचल!

ADVERTISEMENT

UP News: सोनम वांगचुक के जंतर-मंतर पर चल रहे अनशन को समाजवादी पार्टी ने समर्थन दिया है. सपा सांसद डिंपल यादव, धर्मेंद्र यादव समेत कई नेता प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और सोनम वांगचुक से मुलाकात की.

social share
Google CTA

UP News: दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे सीजेपी (CJP) आंदोलन को समाजवादी पार्टी लगातार अपना समर्थन देती नजर आ रही है. सपा प्रमुख अखिलेश यादव के सोनम वांगचुक से फोन पर बातचीत के बाद अब पार्टी के कई सांसद और विधायक जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. इसी कड़ी में बुधवार को सपा सांसद और अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचीं और उन्होंने सोनम वांगचुक से मुलाकात की. डिंपल यादव ने सोनम वांगचुक के पास बैठकर काफी देर तक बातचीत की. इस दौरान उन्होंने उनकी सेहत का हाल जाना और अनशन खत्म करने की अपील भी की. हालांकि, सोनम वांगचुक ने साफ किया कि वह अपने आंदोलन को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और सरकार से बातचीत की मांग पर कायम हैं.