लेटेस्ट न्यूज़

जानू यादव को जबरदस्ती बनाया गया किन्नर? अपने ऊपर लगे आरोपों को सुनकर हिना ने अलग ही कहानी बता दी

Janu Yadav: शाहजहांपुर में 18 वर्षीय जानू यादव ने किन्नर पर जबरन जेंडर चेंज ऑपरेशन, धर्म परिवर्तन और प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं. वहीं आरोपी पक्ष ने युवक पर चोरी और शादी में बाधा डालने का आरोप लगाया. पुलिस दोनों पक्षों के दावों की जांच कर रही है.

ADVERTISEMENT

Janu Yadav News
Janu Yadav News
social share
Google CTA

Janu Yadav: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से एक ऐसी हैरान कर देने वाली शिकायत सामने आई है जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए हैं. कानपुर देहात के रहने वाले एक 18 साल के जानू यादव ने एक किन्नर पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं. युवक का दावा है कि उसे धोखे से बुलाकर पहले उसके नाक-कान छिदवाए गए. फिर दिल्ली ले जाकर उसकी मर्जी के खिलाफ उसका ऑपरेशन कराकर उसे किन्नर बना दिया गया. इतना ही नहीं पीड़ित ने धर्म परिवर्तन कराने और प्रतिबंधित मांस खिलाने जैसे संगीन आरोप भी जड़े हैं. दूसरी तरफ आरोपी किन्नर ने भी युवक के खिलाफ चोरी और शादी में खलल डालने की काउंटर शिकायत दर्ज कराई है. आरोप-प्रत्यारोप के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे ने पूरी कहानी को उलझा कर रख दिया है.