लेटेस्ट न्यूज़

Opinion: इमरान मसूद ही क्यों सपा पर सबसे ज़्यादा हमलावर हैं? समझिए कांग्रेस की पूरी सियासी रणनीति

Congress vs SP: 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के बीच सियासी तनातनी तेज होती दिख रही है. इमरान मसूद, अजय राय और राजेंद्र पाल गौतम के लगातार बयानों ने गठबंधन की राजनीति पर नए सवाल खड़े कर दिए हैं.पढ़िए पंजाब सेंट्रल यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार पाण्डेय का यह विशेष ओपिनियन क्या कांग्रेस सीट बंटवारे से पहले सपा पर दबाव बनाने की रणनीति पर काम कर रही है?

ADVERTISEMENT

UP Tak
social share
Google CTA

Opinion: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले विपक्ष के भीतर सबसे दिलचस्प लड़ाई भाजपा और विपक्ष के बीच नहीं, बल्कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच दिखाई दे रही है. दोनों दल सार्वजनिक तौर पर गठबंधन की बात तो कर रहे हैं, लेकिन जमीन पर उनकी बयानबाजी कुछ और ही कहानी बयां कर रही है. सबसे खास बात यह है कि कांग्रेस की ओर से समाजवादी पार्टी पर सबसे तीखे हमले इमरान मसूद कर रहे हैं. उनके अलावा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय और पूर्व मंत्री राजेंद्र पाल गौतम भी लगातार सपा को घेर रहे हैं. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर कांग्रेस ने सपा पर दबाव बनाने के लिए इन्हीं नेताओं को आगे क्यों किया है? क्या यह सिर्फ व्यक्तिगत बयान हैं या इसके पीछे कोई बड़ी राजनीतिक रणनीति काम कर रही है?