Raebareli Gold Price Today: सोने की बढ़ती कीमतों से रायबरेली का सराफा कारोबार सुस्त, बिक्री में 40–50% तक गिरावट
Raebareli Gold Silver Rate 16th July 2026: रायबरेली के सराफा बाजार में सोने-चांदी की बढ़ती कीमतों और मानसून के असर से कारोबार सुस्त पड़ गया है. बिक्री में 40 से 50 फीसदी तक गिरावट दर्ज की गई है. व्यापारियों को अब त्योहारी सीजन से ही बाजार में रौनक लौटने और कारोबार बढ़ने की उम्मीद है.
ADVERTISEMENT

सोने की बढ़ती कीमतों से रायबरेली का सराफा कारोबार सुस्त, बिक्री में 40–50% तक गिरावट
Raebareli Gold Silver Rate 16th July 2026: स्थानीय सराफा बाजार इन दिनों चौतरफा मंदी की मार झेल रहा है. शहर में सोने-चांदी के कारोबार पर मानसून और लगातार बढ़ती कीमतों ने पानी फेर दिया है. पहले प्रधानमंत्री की अपील और अब लगातार हो रही बारिश के कारण सराफा बाजार से ग्राहक नदारद हैं. आलम यह है कि जेवरात खरीदने के लिए लोग अब बाजार का रुख करने से कतरा रहे हैं, जिससे करोड़ों का कारोबार पूरी तरह प्रभावित हुआ है.
