लेटेस्ट न्यूज़

20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक मार्च निकालेंगे चंद्रशेखर आजाद, केंद्र सरकार पर लगाए ये गंभीर आरोप

ADVERTISEMENT

Chandrashekhar Azad: दिल्ली के जंतर-मंतर पर अनशन कर रहे सोनम वांगचुक के समर्थन में भीम आर्मी प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने 20 जुलाई को संसद मार्च का ऐलान किया है.

social share
Google CTA

Chandrashekhar Azad: दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 15 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को समर्थन देने के लिए भीम आर्मी के नेता और सांसद चंद्रशेखर आजाद पहुंचे हैं. चंद्रशेखर आजाद के पहुंचते ही वहां मौजूद भीड़ ने 'जय भीम' के नारे लगाकर उनका जोरदार स्वागत किया. मंच से प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को खुला चैलेंज दिया. उन्होंने एलान किया कि वह 20 जुलाई को आंदोलनकारियों के साथ जंतर-मंतर से संसद तक एक विशाल मार्च निकालेंगे. उन्होंने कहा कि या तो सरकार 19 जुलाई को हार मानेगी या फिर 20 जुलाई को हम इस तानाशाह हुकूमत को हरा देंगे.