क्या यूपी की मुख्यमंत्री बनेंगी अुनप्रिया पटेल? 2027 के चुनाव से पहले उन्होंने साफ कर दिया पार्टी का यह बड़ा लक्ष्य
Anupriya Patel: यूपी में 2027 के चुनाव से पहले अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि उनका लक्ष्य केवल मंत्री बने रहना नहीं, बल्कि 'उत्तर प्रदेश में अपना दल (एस) की सरकार बनाना है.' इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण के मुद्दे पर भी खुलकर पार्टी की राय रखी है.
ADVERTISEMENT

Anupriya Patel: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर तमाम छोटी-बड़ी पार्टियां मैदान में उतर चुकी हैं. इसी कड़ी में अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान बुलंद स्वर में कहा है कि उनका लक्ष्य सिर्फ मंत्री बने रहना नहीं है, बल्कि भविष्य में यूपी में अपना दल (एस) की सरकार बनाना है. इसके साथ ही उन्होंने सामाजिक न्याय पर बात करते हुए प्राइवेट सेक्टर में भी आरक्षण की मांग की है.
