लेटेस्ट न्यूज़

अनशन के 19वें दिन तक घट गया सोनम वांगचुक का 8.9 किलो वजन...डॉक्टरों ने दिया बड़ा अपडेट!

ADVERTISEMENT

Sonam Wangchuk Hunger Strike: सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल 19वें दिन भी जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक उनका वजन करीब 8.9 किलो कम हुआ है, लेकिन फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। ECG और अन्य मेडिकल टेस्ट सामान्य आए हैं.

social share
Google CTA

Sonam Wangchuk Hunger Strike: लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और पर्यावरणविद् सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल गुरुवार (16 जुलाई) को 19वें दिन में प्रवेश कर गई है. लगातार उपवास के कारण उनका वजन करीब 8.9 किलोग्राम कम हो चुका है, हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उनकी मेडिकल स्थिति स्थिर है. डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है और नियमित जांच की जा रही है.