भाभी पर था अवैध संबंधों का शक, गुस्से में ननद ने पार कर दी सारी हदें...मेरठ के निदा हत्याकांड की पूरी कहानी ने सबको किया हैरान!
ADVERTISEMENT
Meerut Murder Case: मेरठ के अहमदनगर में हुए निदा हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक, महिला की हत्या उसकी ही ननद रिमशा ने की थी.
Meerut Murder Case: मेरठ के निसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के अहमदनगर में हुए निदा हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिली महिला की हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी ननद ने की थी. पुलिस जांच में सामने आया कि अवैध संबंधों के शक और लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद ने इस खौफनाक वारदात को जन्म दिया. 12 जुलाई को अहमदनगर इलाके में निदा की हत्या की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी. घर के अंदर महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी. पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की. घटनास्थल से सबूत जुटाए गए और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ तकनीकी सर्विलांस की मदद ली गई.
