Mainpuri News: नगला अनी हत्याकांड पर बढ़ी सियासी हलचल, आज पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Mainpuri Nagla Ani Murder Case: मैनपुरी के नगला अनी हत्याकांड पर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के बाद अब बुधवार को कांग्रेस का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवार से मिलेगा. प्रतिनिधिमंडल घटना की जानकारी लेकर न्याय, निष्पक्ष जांच, आरोपियों की गिरफ्तारी और उचित मुआवजे की मांग करेगा.
ADVERTISEMENT

नगला अनी हत्याकांड पर बढ़ी सियासी हलचल, आज पीड़ित परिवार से मिलेगा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
Mainpuri Nagla Ani Murder Case: नगला अनी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल के दौरे के एक दिन बाद बुधवार को कांग्रेस का 21 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गांव पहुंचेगा. प्रतिनिधिमंडल दोपहर करीब 12 बजे पीड़ित परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी लेगा, शोक संवेदना व्यक्त करेगा और न्याय दिलाने का भरोसा देगा. इसके बाद तैयार की गई जांच रिपोर्ट उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी.
