लेटेस्ट न्यूज़

यूपी पुलिस में दरोगा बनने का सपना हुआ पूरा, 4543 युवाओं को मिली नौकरी… रिजल्ट जारी!

ADVERTISEMENT

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस SI भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 4543 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन हुआ है.

social share
Google CTA

UP Police SI Result 2026: उत्तर प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं का इंतजार अब खत्म हो गया है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने यूपी पुलिस उपनिरीक्षक (SI) भर्ती 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है. 14 जुलाई 2026 को भर्ती बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के जरिए इसकी जानकारी दी. रिजल्ट जारी होते ही चयनित अभ्यर्थियों और उनके परिवारों में खुशी की लहर दौड़ गई. वहीं, जिन शिक्षकों और कोचिंग संस्थानों ने इन उम्मीदवारों को तैयारी कराई थी, उन्होंने भी खुशी जाहिर की.