जंतर-मंतर पर मेनका गांधी की एंट्री का दावा हुआ वायरल, लेकिन वीडियो की जांच में सामने आई चौंकाने वाली सच्चाई...क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा था कि मेनका गांधी जंतर-मंतर पर चल रहे CJP के प्रदर्शन में पहुंचीं और आंदोलन को समर्थन दिया. लेकिन वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में दिख रही महिला मेनका गांधी नहीं बल्कि उनकी बहन अंबिका शुक्ला हैं.
Jantar Mantar Protest: सोशल मीडिया पर पिछले कुछ दिनों से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और पशु अधिकार कार्यकर्ता मेनका गांधी दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के प्रदर्शन में पहुंचीं और उन्होंने आंदोलन को अपना समर्थन दिया. वीडियो वायरल होने के बाद कई यूजर्स ने दावा किया कि मेनका गांधी के प्रदर्शन में शामिल होने से आंदोलन को नया मोड़ मिल गया है. हालांकि, इस वायरल दावे की पड़ताल में सामने आया कि वीडियो में नजर आ रही महिला मेनका गांधी नहीं बल्कि उनकी बहन अंबिका शुक्ला हैं.
