Saharanpur News: न दिन में चैन, न रात में आराम, भीषण उमस और बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Saharanpur power cut: सहारनपुर में भीषण उमस और बिजली संकट ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. दिनभर की गर्मी के बाद रात में घंटों बिजली कटौती से लोगों की नींद उड़ गई. कई इलाकों में ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली व्यवस्था प्रभावित रही. विभाग ने नया ट्रांसफार्मर लगाकर आपूर्ति बहाल करने का दावा किया.
ADVERTISEMENT

न दिन में चैन, न रात में आराम, भीषण उमस और बिजली संकट से बेहाल सहारनपुर, रातभर कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
Saharanpur News: सहारनपुर में भीषण उमस और गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया. दिनभर तेज धूप और नमी के कारण लोग पसीने से तरबतर रहे. मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जिसके चलते सुबह, शाम और देर रात तक भी गर्मी से राहत नहीं मिल सकी. उमस इतनी अधिक रही कि पंखे और कूलर भी बेअसर नजर आए.
