Raebareli News: रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Raebareli Train Accident: रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मंगलवार शाम एक 18 वर्षीय युवती ने मालगाड़ी के सामने कूदकर जान दे दी. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. परिजनों के अनुसार युवती पिछले कई महीनों से मानसिक रूप से परेशान थी.
ADVERTISEMENT

रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मालगाड़ी के आगे कूदकर युवती ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
Raebareli News: रायबरेली-लखनऊ रेलमार्ग पर मंगलवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई है. किसी बात से नाराज होकर एक 18 वर्षीय युवती ने मालगाड़ी के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. युवती की अचानक हुई इस मौत की खबर से उसके परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई है और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है.
