राम मंदिर ट्रस्ट में CEO पद पर निकली भर्ती...सैलरी से लेकर योग्यता तक सामने आई पूरी जानकारी!
ADVERTISEMENT
Ram Mandir Trust CEO Recruitment: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अयोध्या राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पद के लिए भर्ती निकाली है. इस पद के लिए 50 से 70 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.
Ram Mandir Trust CEO Recruitment: अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) के पद के लिए भर्ती निकाली है. ट्रस्ट की ओर से इस पद के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों से आवेदन मांगे गए हैं. यह नियुक्ति ऐसे समय में की जा रही है, जब मंदिर में चढ़ावे और दान से जुड़े मामलों के बाद प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत महसूस की गई है.
