यूपी में 16 से 24 जुलाई तक इस रूट की 14 ट्रेनें हुई कैंसिल, 16 का डायवर्जन, यात्रा करने से पहले देख लें पूरी लिस्ट
Indian Railways train update: 16 से 21 जुलाई 2026 के बीच गोरखपुर, छपरा, नरकटियागंज, देवरिया, बस्ती, गोंडा और वाराणसी रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए जरूरी खबर है. गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर तकनीकी कार्य के चलते कई ट्रेनों को रद्द, डायवर्ट और दूसरे स्टेशनों से संचालित किया जाएगा. यात्रा से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक करें.
ADVERTISEMENT

Indian Railways Train Cancelled (Photo Enhanced by AI)
Indian Railways Train Cancelled Update: अगर आप 16 से 21 जुलाई 2026 के बीच गोरखपुर, छपरा, नरकटियागंज, देवरिया, बस्ती, गोंडा, वाराणसी या इस रेलखंड से होकर यात्रा करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. रेलवे प्रशासन ने वाराणसी मंडल के गोरखपुर कैंट-उनौला रेलखंड पर पैच दोहरीकरण (Patch Doubling) के कमीशनिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव करने का फैसला लिया है. इस दौरान कुछ ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, कई ट्रेनों का रूट बदला जाएगा, जबकि कई ट्रेनों को निर्धारित स्टेशन से पहले ही समाप्त या दूसरे स्टेशन से संचालित किया जाएगा. इसलिए यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लेनी चाहिए.
