आकृति चौधरी NSA केस में आया बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं नोएडा DM मेधा रूपम
गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है.
ADVERTISEMENT

IAS Medha Roopam (Photo: Facebook/Medha Roopam, IAS)
Noida DM Medha Roopam News: गौतमबुद्ध नगर की जिलाधिकारी मेधा रूपम ने आकृति चौधरी की NSA हिरासत से जुड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. हाईकोर्ट ने 2 सितंबर को आकृति चौधरी की राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत हिरासत रद्द करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को 5 लाख रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया था. कोर्ट ने यह रकम जिलाधिकारी मेधा रूपम और उन अन्य अधिकारियों के वेतन से वसूलने का निर्देश भी दिया था, जिन्हें हिरासत की कार्रवाई के लिए जिम्मेदार माना गया था. अब इसी आदेश के खिलाफ DM ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है.

