उत्तर प्रदेश में यहां बन रहा है 62.25 किलोमीटर का नया एक्सप्रेसवे, इन गांवों में जमीन अधिग्रहण का काम शूरू
Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से शामली तक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इस नए हाईस्पीड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. अब इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है.
ADVERTISEMENT

AI Generated
Gorakhpur Shamli Expressway: उत्तर प्रदेश में गोरखपुर से शामली तक नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इस नए हाईस्पीड एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए प्रशासन ने काम तेज कर दिया है. अब इस प्रोजेक्ट के लिए जमीन अधिग्रहण का काम भी शुरू हो गया है. प्रशासन ने रेलवे ओवर ब्रिज, सर्विस पटरी और टोल प्लाजा बनाने के लिए कुछ और जमीन के अधिग्रहण का प्रस्ताव दिया है. इस अतिरिक्त जमीन के लिए सिद्धार्थनगर जिला प्रशासन ने बांसी तहसील क्षेत्र के आठ गांवों में 34.1015 हेक्टेयर अतिरिक्त भूमि का अधिग्रहण का काम शुरू कर दिया है. भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की तरफ से औपचारिक पत्र मिलने के बाद प्रशासन ने जमीन की जांच के लिए एक विशेष टीम भी बनाई है.

