UPTak Baithak Logo

वाराणसी में पानी की जगह सीवर पाइप से निकलने लगी बालू! जलभराव की थी पूरी प्लानिंग? अब CCTV से खुलेगा पूरा राज!

वाराणसी में सीवर लाइनों को जानबूझकर जाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है.

ADVERTISEMENT

Varanasi Sewer Pipe Sand News
Varanasi Sewer Pipe Sand News
social share
Google CTA

Varanasi Sewer Pipe Sand News: वाराणसी में सीवर लाइनों को जानबूझकर जाम करने की कोशिश करने का मामला सामने आया है. शिवाला, नगवा और सरायनंदन समेत करीब आधा दर्जन वार्डों की सीवर लाइनों में सफाई के दौरान बालू से भरी बोरियां, पत्थर और लकड़ी का बुरादा मिला है. बता दें शिवाला इलाके में करीब 12 बोरी बालू सीवर लाइन से निकाली गई. इस घटना के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है. अधिकारियों को आशंका है कि किसी ने जानबूझकर सीवर में यह मलबा डाला ताकि लाइन चोक हो और गलियों में गंदा पानी ओवरफ्लो होने लगे. अब तक इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है.