Mirzapur News: पति पर दूसरी शादी के शक में मां ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत, एक बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही
Mirzapur Marriage Dispute: पति पर दूसरी शादी के संदेह ने एक परिवार को तबाह कर दिया. मिर्जापुर में महिला ने कथित तौर पर अपने तीन बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी विषैला पदार्थ खा लिया. घटना में मां समेत तीन की मौत हो गई, जबकि एक बेटी अस्पताल में जिंदगी की जंग लड़ रही है.
ADVERTISEMENT

पति पर दूसरी शादी के शक में मां ने बच्चों संग खाया जहर, तीन की मौत, एक बेटी जिंदगी की जंग लड़ रही
Mirzapur News: जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के परसौना गांव में सोमवार को एक दर्दनाक पारिवारिक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया. पति पर दूसरी शादी करने के संदेह के बीच एक महिला ने अपने तीन बच्चों को कथित रूप से विषैला पदार्थ खिलाने के बाद स्वयं भी उसका सेवन कर लिया. इस घटना में महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई, जबकि एक बेटी का इलाज जारी है.
