लेटेस्ट न्यूज़

आगरा में BF के साथ होटल रूम में थी शादीशुदा महिला, तभी पीछे से आ गया पति! पूरी कहानी दिमाग घुमा देगी

आगरा के एक होटल में पत्नी को कथित प्रेमी के साथ देखकर कारोबारी पति ने जमकर हंगामा किया. सूचना पर पहुंची पुलिस तीनों को थाने ले गई, जहां लंबी बातचीत के बाद बिना शिकायत दर्ज कराए दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया.

ADVERTISEMENT

Husband Catches Wife in Agra hotel
Husband Catches Wife in Agra hotel
social share
Google CTA

आगरा का एक नामी होटल सोमवार दोपहर को अचानक किसी फिल्मी सेट में तब्दील हो गया. दरअसल एक कारोबारी पति पिछले कई दिनों से अपनी पत्नी की सीक्रेट एक्टिविटीज पर नजर रख रहा था. सोमवार को जैसे ही पत्नी अपनी बेटी से झूठ बोलकर अपने कथित प्रेमी से मिलने होटल पहुंची पीछे-पीछे जासूस बने पतिदेव भी धमक गए. फिर क्या था दोनों को एक साथ देखते ही पति का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया. होटल के कमरे से लेकर लॉबी तक जमकर चीख-पुकार मची और हंगामा इतना बढ़ा कि स्टाफ के हाथ-पांव फूल गए. आखिरकार मामले को शांत कराने के लिए पुलिस को बुलाना पड़ा. आइए जानते हैं क्या है पति-पत्नी और वो की पूरी इनसाइड स्टोरी.