Sitapur News: अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता हिरासत में
Sitapur Minor Assault Case: शराब के नशे में दरिंदगी की सारी हदें पार करते हुए एक पिता पर अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगा है. पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पॉ्स्को एक्ट में केस दर्ज कर उसे जेल भेज दिया.
ADVERTISEMENT

अपनी ही 15 वर्षीय बेटी से पिता ने किया दुष्कर्म, पत्नी की तहरीर पर आरोपी पिता हिरासत में
Sitapur News: उत्तर प्रदेश के सीतापुर शहर कोतवाली इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई. एक नाबालिग लड़की ने अपने ही पिता पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. पुलिस ने पीड़िता की मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है. आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है. सख्त कार्रवाई की जाएगी.
