'डॉक्टर को स्पर्म सैंपल देने से किया मना'... गोरखपुर में युवक ने शादी के 2 साल तक नहीं बनाए फिजिकल रिलेशन, बोलता रहा ये बात
Gorakhpur News: गोरखनाथ थाने में महिला ने पति समेत 5 लोगों पर दहेज उत्पीड़न और मानसिक प्रताड़ना का केस दर्ज कराया. आरोप है कि शादी के बाद पति ने संबंध नहीं बनाए और स्पर्म टेस्ट कराने से भी इनकार कर दिया.
ADVERTISEMENT

Gorakhpur News (Representative Image))
Gorakhpur News: हर लड़की शादी के बाद एक नई जिंदगी और खुशहाल परिवार का सपना लेकर ससुराल जाती है. लेकिन गोरखपुर की एक महिला का दावा है कि उसके सपने शादी के पहले दिन से ही बिखरने लगे. उसका आरोप है कि जिस रिश्ते को उसने सात फेरों के साथ अपनाया, उसमें उसे न पति का साथ मिला, न अपनापन और न ही पत्नी होने का अधिकार. दो साल तक वह हर बार इस उम्मीद में चुप रही कि शायद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन जब सवाल पूछे तो उसे कथित तौर पर बहानों, प्रताड़ना और आखिर में घर से निकाल दिए जाने का सामना करना पड़ा. अब इसी दर्द को लेकर महिला पुलिस के पहुंची है, जहां उसने पति समेत ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है.
