UP Weather Today: यूपी में आज 50+ जिलों में छाए रहेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किए बारिश वाले जिलों के नाम
UP Weather Today: यूपी में आज 14 सितंबर को पश्चिमी और पूर्वी यूपी समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. IMD ने आज के लिए कोई अलर्ट या चेतावनी जारी नहीं की है.
ADVERTISEMENT

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. आज14 सितंबर को यूपी के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के द्वारा जारी नए अपडेट के अनुसार आज आसमान से हल्की बारिश की फुहारें लोगों को राहत देंगी, तो वहीं दिन के समय तापमान बढ़ने से उमस भरी गर्मी का भी एहसास होगा. IMD के मुताबिक, आज पश्चिमी और पूर्वी यूपी के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. इसके साथ ही मौसम विभाग ने राज्य में आज के लिए कोई भी अलर्ट या विशेष चेतावनी जारी नहीं की है.

