छेड़छाड़ के आरोपी का कटा हाथ, परिवार ने लगाए गंभीर पुलिस पर गंभीर आरोप...बरेली में थाने के अंदर क्या हुआ?
ADVERTISEMENT
Bareilly Police Custody Case: बरेली के बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में पुलिस हिरासत में आए युवक अनिल का हाथ गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है. परिवार ने पुलिस पर पिटाई का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस का दावा है कि युवक ने गुस्से में शीशे के गेट पर हाथ मार दिया था। मामले की जांच जारी है.
Bareilly Police Custody Case: उत्तर प्रदेश के बरेली से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां पुलिस हिरासत में पहुंचे एक युवक का दाहिना हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की हालत इतनी खराब थी कि डॉक्टरों को कई घंटे तक ऑपरेशन करना पड़ा और उसकी जान बचाई जा सकी. इस घटना के बाद परिवार और पुलिस के दावों में बड़ा अंतर सामने आया है.
