नाम 'आशु शर्मा' बताया लेकिन गोत्र नहीं पता, मुजफ्फरनगर में भीड़ ने युवक को बस इसलिए पीट दिया?
ADVERTISEMENT
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक और युवती के अलग-अलग धर्म के होने के शक को लेकर भीड़ ने युवक की जमकर पिटाई कर दी है. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है. यहाँ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित जिला परिषद मार्केट की एक दुकान पर बैठे एक युवक को भीड़ ने घेरकर बेरहमी से पीट दिया. भीड़ को शक था कि लड़का और लड़की अलग-अलग धर्मों के हैं. इस मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लड़की लगातार बीच-बचाव कर युवक को बचाने की कोशिश कर रही है. सूचना मिलने पर मौके पर पहुँची पुलिस ने दोनों को सुरक्षित निकाला और मामले की जांच शुरू कर दी है.
